फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारमोनियम वादक इद्रीश का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हारमोनियम वादक इद्रीश का शव मिला
विज्ञापन

- ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया
- छोटे बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर मौत को बताया संदिग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। रामजानकी मार्ग पर स्थित कलवारी क्षेत्र के पाऊं कस्बे में हारमोनियम वादक 80 वर्षीय मो. इद्रीश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव उनके घर से लावारिश हाल में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इद्रीश के बेटे रईस ने कलवारी पुलिस को तहरीर देकर मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है।
मोहम्मद इद्रीश हारमोनियम बजाने के साथ भजन भी गाते थे। उनको लोग रामायण, भजन और रामलीला सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बुलाते थे। उनसे मिलने वाली बख्शीश से अपना जीविकोपार्जन करते थे। दो बेटों में बड़ा बेटा फिरोज काफी पहले गायब हो गया था। जिसका आज तक पता नहीं चला। जबकि छोटा बेटा रईस रसूलपुर थाना टांडा अंबेडकर नगर में अपने परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इद्रीश गांव के बाहर घर बनाकर रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह पाऊं निवासी यूसुफ उनके घर के पास गया तो उसे दुर्गंध आई। इसकी जानकारी उसने गांव में लोगों को बताया। कुछ ही देर में लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में जे लिया। मृतक के बेटे रईस ने पुलिस को तहरीर देकर लिखा है कि उसके पिता का पोस्टमार्टम कराकर मौत का कारण पता लगाया जाए। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि शव निरीक्षण से लगता है कि मौत कुछ दिन पूर्व हुई है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें