पूर्व विधायक की बेटी पर लूट और अपहरण का मुकदमा
बस्ती। सांऊघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव की रस्साकशी के बीच पुलिस ने पूर्व विधायक व सपा नेता दूधराम की बेटी रेनू भारती पर महिला बीडीसी सदस्य और उनके पति का अपहरण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
रेनू भारती सपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में अपनी उम्मीदवारी पेश कर रही थीं। इसी दौरान मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कुर्थिया निवासी श्यामलाल ने मुंडेरवा थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बहू माला क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं।
आरोप लगाया कि छह जून की रात रेनू भारती निवासी संजय कॉलोनी के साथ मरवटिया निवासी दिनेश कुमार चौधरी और भरवलिया निवासी धर्मबीर सिंह ने उनकी बहू माला और बेटे अरविंद कुमार को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और अपने साथ लेकर चले गए। इसके पहले रेनू के पिता व पूर्व विधायक दूधराम पर पुरानी बस्ती थाने में लूट और अपहरण के दो मुकदमे दर्ज किए गए थे।