बस्ती। कुशीनगर स्कूल बस हादसे में दिवंगत बच्चों को समर्पित 29वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का रविवार देर शाम समापन हुआ। 23 से 29 अप्रैल तक चले इस सप्ताह के दौरान उच्चाधिकारियों की निगरानी में सघन चेकिंग और चालानी कार्रवाई करके आंकड़ों का पेट भर दिया गया,मगर चालकों, स्कूल प्रबंधन, ट्रैफिक पुलिस जागरुकता माहौल बनाने में नाकाम रहा।
डीआईजी राकेश चन्द्र साहू की अगुआई में कबीर तिराहे से यह मार्च प्रारम्भ होकर शास्त्री चौक वाया जिला जज आवास, कम्पनी बाग, पेट्रोल पंप के सामने से वापस शास्त्री चौक पर पहुंचा। डीआईजी ने संबोधन में कहा कि दुर्घटना का जन्म लापरवाही और अनाधिकरार चेष्ठा के कारण होता है। सड़क पर जोखिम की मामूली भी गुंजाइश नहीं होती। आगाह किया कि स्कूल वाहनों को लेकर नरम रवैया काफी घातक है। इस दौरान आरटीओ डा. राज कुमार विश्वकर्मा, कोतवाल विजयेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।