फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीम में जगह पाने को फुटबॉल खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में जनपदीय चयन-ट्रायल में शामिल ​खिलाड़ी स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल सोमवार को शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती के फुटबॉल ग्राउंड में हुआ। इसमें पहुंचे 18 खिलाड़ियों में से 10 का जिला स्तर पर चयन किया गया। टीम में जगह पाने के लिए खिलाड़ी स्टेडियम में पसीना बहाते दिखे।
विज्ञापन

जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 खिलाड़ियों को मंगलवार को सुबह 10 बजे से स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में टीम में जगह बनाने का मौका मिलेगा। इसके बाद मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी एक से आठ अगस्त तक मऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि पूरी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की कमान खेल प्रशिक्षक फुटबॉल व उप क्रीड़ाधिकारी बस्ती शकील अहमद को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें