फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन का पालन कर मनाएं त्योहार की खुशियां

विज्ञापन
दीपावली के लिए दीये खरीदतीं महिलाएं। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
कोविड गाइडलाइन का पालन कर मनाएं त्योहार की खुशियां
विज्ञापन

बस्ती। दीपावली, भाईदूज व छठ पूजा की खुशियां बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि हर कदम पर कोरोना को लेकर सावधानी बरतें। कोरोनारोधी टीका नहीं लगवाया है तो तत्काल लगवाएं। पहली डोज लगवा चुके लोग समय आने पर दूसरी डोज लगवाने में देरी न करें। कोरोना से बचाव के लिए दोनों डोज टीका लगवाना जरूरी है।
यह कहना है जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन का। उन्होंने कहा कि धनतेरस और दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार में अच्छी भीड़ देखी जा रही है। ऐसे में हर किसी को यह याद रखना है कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। इन प्रमुख त्योहारों की खुशियां हमेशा के लिए बरकरार रखने को कोविड गाइडलाइन का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कोरोनारोधी टीकाकरण के ब्रांड एंबेसडर डॉ. सूर्य कांत का कहना है कि पटाखों की चंद सेकंड की रोशनी और धमक कई लोगों के जीवन को स्याह बना सकती है। दीपावली पर घर-परिवार को पटाखों से दूर रखकर कोरोना से खुद को सुरक्षित बनाएं और दूसरों को भी सुरक्षित बनाने का काम करें। उनका कहना है कि कोरोना का सबसे ज्यादा फेफड़ों पर असर पड़ता है। पटाखों का शोर और उसका धुआं सांस और फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है। घर-परिवार और समुदाय को सुरक्षित बनाने के लिए इस बार पटाखों से दूर रहें। पटाखों का धुआं व शोर किसी बीमार की हालत को गंभीर बना सकता है।
विज्ञापन

खरीदारी के समय इन बातों का रखें ख्याल
बाजार में खरीदारी के वक्त मास्क से मुंह व नाक अच्छी तरह से ढककर रखें, एक-दूसरे से उचित दूरी बनाएं, दुकान में प्रवेश करते वक्त और निकलते वक्त हाथों को सैनिटाइज करें, बाजार से लौटने पर जूते-चप्पल बाहर ही उतार दें, बाजार से लाए सामान थोड़ी देर के लिए खुले में रख दें, अच्छी तरह से साबुन-पानी से हाथ धुलने के बाद ही घर के किसी सामान को हाथ लगाएं, दुकानदार पूरे समय मास्क लगाकर रखें और बीच-बीच में हाथों की स्वच्छता का ख्याल रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें