फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांच धार्मिक स्थल बनेंगे पर्यटन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पांच धार्मिक स्थल बनेंगे पर्यटन केंद्र
विज्ञापन

बस्ती। जिले के पांच धार्मिक स्थलों को पर्यटन केंद्र बनाने के लिए जून के दूसरे पखवारे से काम चालू कर दिया जाएगा। इसके लिए शासन ने तकरीबन दो करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दे दी है और कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिले के पांचों विधानसभा के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के एक-एक पौराणिक और धार्मिक स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इन्हें मंजूरी देते हुए धन आवंटित कर दिया और तत्काल विकसित करने के लिए कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइनिंग वर्क्स (सीएंडडीएस) को निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इस बारे में सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक दयाशंकर शुक्ल ने कहा कि जनपद के पांचों धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
महादेवा विधानसभा में कलवारी थाना क्षेत्र के मनवर नदी के किनारे सोनिहा घाट स्थित मरही माई के स्थान पर रोजाना श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। यहां हर शुक्रवार को लोग कड़ाही चढ़ाते हैं और नवरात्र भर मेले का उत्सव रहता है। इस पवित्र स्थली को विकसित करने के लिए कुल 39 लाख 8 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। कप्तानगंज विधानसभा में मनवर नदी के किनारे स्थित पांडवनगर के पास बाबा झुंगीनाथ मंदिर में श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं। यहां पौराणिक मेलों का भी समय-समय से आयोजन होता रहता है। इस धार्मिक स्थल के विकास के लिए कुल 38 लाख 21 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे परिसर व मंदिर नए कलेवर में आ जाएंगे।
सदर विधानसभा में बस्ती शहर के प्राचाीन पांडेय पोखरे का सुंदरीकरण बहुत ही जरूरी हो गया था। कारण यह है कि इस पौराणिक पोखरे पर जहां जबरदस्त अतिक्रमण जारी है। वहीं इसका अस्तित्व भी समाप्त होने के कगार पर पहुंच गया है। यहां करवा चौथ और छठ पूजा के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। यहां 38 लाख 65 हजार रुपये व्यय किए जाएंगे। वहीं हर्रैया नगर पंचायत में इसी वर्ष शामिल थाना खास गांव में प्राचीन शिवमंदिर में हर साल महाशिवरात्र के अवसर पर पौराणिक मेले का आयोजन होता है। कायस्थ बाहुल्य इस गांव में स्थापित इस महाशिवालय के परिसर व धर्मशाला पर 39 लाख आठ हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

रुधौली विधानसभा के भानपुर स्थित सवाइडीह शिव स्थल के विकास के लिए लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। यहां पर्यटन केंद्र बन जाने से डुमरियागंज के रास्ते नेपाल तक आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को लाभ मिलेगा। इस पौराणिक स्थल के लिए 39 लाख आठ हजार रुपये व्यय किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें