फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज सहित पांच पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाने के दक्षिण दरवाजा चौकी इंचार्ज व चार आरक्षियों पर जुए में बरामद पूरी रकम थाने में जमा न करने का गंभीर आरोप लगा है। साथ ही जुआ खेलवाने वाले मुख्य आरोपित पर कार्रवाई न करने का आरोप है। प्रथम दृष्ट्या आरोप सत्य पाए जाने एसपी ने चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच सीओ रुधौली को सौंपी गई है। निलंबित किए गए पुलिस कर्मियों में चौकी प्रभारी दक्षिण दरवाजा राजीव सिंह, हेड मोहर्रिर शक्ति प्रताप सिंह थाना पुरानी बस्ती, कांस्टेबल मोहर्रिर मिथिलेश यादव के अलावा कांस्टेबल संपूर्णानंद और अभिनव रावत शामिल हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार रात साढ़े 11 बजे उक्त पुलिस टीम ने क्षेत्र के एक स्थान पर छापा मारकर जुआ खेल रहे आठ लोगों को पकड़ा। वहां से काफी रकम भी बरामद की गई। मगर आरोप है कि थाने में सिर्फ 73 हजार 240 रुपये ही जमा किए गए। जबकि बरामद रुपये इससे ज्यादा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें