बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग के पैड़ा चौराहें के पास तेज रफ्तार एलपीजी टैंकर ने दो वाहनों में जोरदार ठोकर मार दिया। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद मौके से गुजर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने अपने वाहन से घायलों को लेकर जिला अस्पताल गए।
ठोकर मारने के वाद टैंकर चालक बस्ती की तरफ भागने लगा। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज रामफल चौरसिया की तत्परता से पड़िया के पास टैंकर को पकड़ लिया गया। पुलिस से घिरता देख टैंकर चालक ने टैंकर छोड़ फरार हो गया। थानाध्यक्ष द्वारा तीनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाने चली गई।