फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच आरोपित गिरफ्तार,तीन तमंचा कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच आरोपित गिरफ्तार, तीन तमंचा कारतूस बरामद
विज्ञापन

वाल्टरगंज व छावनी पुलिस ने की गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/विक्रमजोत। अलग-अलग दो थाने की पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। जिनमें तीन के पास से तमंचा कारतूस बरामद किया गया है।
थानाध्यक्ष वाल्टरगंज विनय कुमार सिंह की टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को जमदाशाही से पहले पुलिया के पास से पकड़ा। तीनों के पास से अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद याकूब, समसुद्दीन उर्फराजू व साजिद अली निवासी मझौवा मीर थाना वाल्टरगंज शामिल हैं। इनमें याकूब के विरुद्घ वाल्टरगंज थाने में गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रूरता अधिनियम के अलावा जाब्ता फौजदारी व गुंडा एक्ट के तहत कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। जबकि साजिद अली पर रुधौली थाने में हत्या का प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

उधर, छावनी पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के न्यायालय से वांछित दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष छावनी रोहित उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र के आशा पत्नी सूर्य लाल निवासी शंकरपुर व बृजेश कुमार निवासी बैदोलिया लाला न्यायालय में चल रहे वाद में गैर हाजिर चल रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें