फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी जूनियर वर्ग में सिरसिया प्रथम

Fri, 23 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
कबड्डी जूनियर वर्ग में सिरसिया प्रथम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिकटिहवा में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन का प्राथमिक व जूनियर वर्ग के बच्चों ने खो,खो, दौड़, कबड्डी, लंबी कूद में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि बीईओ हर्रैया विजय कुमार ओझा व शैलेन्द्र कुमार ने बच्चों को पुरस्कृत किया।    
विज्ञापन

   सिकटिहवा में प्राथमिक वर्ग के दौड़ में महुआड़ाड के संजय चैपिंयन बने। वहीं फेरसहन की खुशबू को प्रथम स्थान मिला। कबड्डी में बालक वर्ग में पारा प्रथम, सूदीपुर द्वितीय, खो,खो में धरमूपुर प्रथम, सिकटिहवा द्वितीय, बालिका वर्ग में दौड़ में भरुकहवा की कविता प्रथम, लंबी कूद में अन्नू दुबौलिया प्रथम, बालिका वर्ग खो, खो में सिकटिहवा को प्रथम स्थान मिला। जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में सिरसिया प्रथम, बालिका में सिकटिहवा प्रथम, पारा द्वितीय, खो-खो सिकटिहवा प्रथम, सिरसिया द्वितीय, बालक व बालिका जिम्नास्ट, योगा में सिरसिया प्रथम, दौड़ में सतीश यादव चैंपियन बने, सिकटिहवा की सुनीता विजेता बनी। वहीं अंकों के आधार पर बैरागल न्याय पंचायत प्रथम एंव भरुकहवा का द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक भूमिका व्यायाम शिक्षक रमेश कुमार चौरसिया, नीरज कुमार, दिलीप सिंह, राजदेव ने निभाई। संचालन लल्लन तिवारी ने किया। 
इस मौके पर एबीआरसी घनश्याम पांडेय, ओम प्रकाश, राम सुधाकर पांडेय, अनिल सिंह, रजंन सिंह, दिवाकर सिंह, दिनेश सिंह, राम पाल, शैलेन्द्र सिंह, राधा सिंह, संजय कुमार सिंह, सूर्य नरायन  सिंह, श्रीराम पाल, घनश्याम प्रजापति, त्रिलोकी, प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें