फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन का पहला दिन, नहीं पहुंचे कोई उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन का पहला दिन, नहीं पहुंचे कोई उम्मीदवार
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए शुक्रवार से नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। लेकिन, पहले दिन कोई उम्मीदवार पर्चा दाखिल करने नहीं पहुंचे। हालांकि पांचों विधानसभा के लिए बनाए गए केंद्रों पर सुबह दस बजे से ही अधिकारी पहुंच गए। मगर नियत समय 11 से तीन बजे तक कोई भी उम्मीदवार नहीं पहुंचे।
उम्मीदवारों के नामांकन के लिए प्रशासन ने शहर के कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बैरिकेडिंग कराकर बंद दिया है। गौरतलब है कि जिले में तीन मार्च को मतदान है। इसके लिए शुक्रवार से नामांकन पत्र जमा करने की तिथि तय की गई है। इस क्रम में प्रशासन ओर से पुख्ता इंतजाम किया गया है। यहां पांचों विधान सभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग नामांकन केंद्र बनाए गए हैं। शहर के शास्त्री चौक से रूट डायवर्जन किया गया है। जबकि तहसील की ओर जाने वाले व न्याय मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

62 पर्चे बिके
नामांकन के पहले दिन भले ही कोई पर्चा दाखिल नहीं हुआ, मगर यहां नामांकन पत्रों के बिक्री का क्रम भी जारी रहा। पहले दिन सदर, महादेवा, हर्रैया, कप्तानगंज व रुधौली के प्रत्याशियों ने कुल 62 पर्चे खरीदे हैं।
विज्ञापन

आवागमन को लेकर कर्मियों ने उठाई आवाज
विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामआधार पाल ने नामांकन के लिए न्याय मार्ग रोके जाने पर आवाज उठाई है। कहा है कि इसके चलते विकास भवन व कलेक्ट्रेट जाने वाले कर्मियों तथा अधिवक्ताओं को परेशान होना पड़ा। मांग उठाई है कि इस रास्ते को खोल दिया जाए जिससे कर्मी और अधिवक्ता आसानी से कार्यालय पहुंच सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें