फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी रंजिश में मारपीट में फायरिंग, 10 पर केस

Mon, 23 Dec 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर दुबौलिया पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। न्यायालय के आदेश पर दुबौलिया पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य अन्य धाराओं में 10 लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि विपक्षियों ने घर में तोड़फोड़ कर करीब 10 लाख रुपये के सामान का नुकसान कर दिया। दुबौलिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इसी थानाक्षेत्र के की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी चार अगस्त को लाठी-डंडा, लाइसेंसी बंदूक व कट्टे से लैस होकर उसके घर पर चढ़ गए। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कई बार फायरिंग कर घर के अंदर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पति, बच्चे और अन्य को मारापीटा। शोर सुनकार पटीदार की महिलाएं बचाने आईं तो उन तीनों को जमीन पर पटक कर हाथ-पैर से गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई। उनके दरवाजे पर खड़ा ट्रैक्टर, तीन बाइक, घर में रखे सामान आदि को तोड़फोड़ कर करीब 10 लाख रुपये का नुकसान कर दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गांव के धर्मेंद्र सिंह, राहुल राजभर, अंकुश, मनीष राजभर, विनोद, काशीराम, अरविन्द, राजेंद्र, अक्षय व परशुराम पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें