फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गेहूं और गन्ने की फसल जल कर राख

Fri, 25 Apr 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच/हरैया। तेज हवा सेे हाईटेंशन के ढीले तारों के टकराने से बृहस्पतिवार को गौर और हरैया थाना क्षेत्र में कई जगहों पर आग लग गई। टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत बैदोलिया गांव में काटकर रखी तीन बीघा गेहूं की फसल बिजली के तार से निकली चिंगारी से जल गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बारिश के कारण बुद्धू यादव की गेहूं की फसल की कटाई नहीं हो पाई थी। मौसम ठीक होने पर फसल की कटाई कर मड़ाई के लिए खेत में फसल रखी थी। दाेपहर करीब एक बजे तेज हवा के कारण बगल से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार आपस में टकराने से गिरी चिंगारी से मेड़ की घास में आग लग गई।
हवा के कारण आग गेहूं के खेत में पहुंच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने राम अजोर के बाग को भी जद में ले लिया। महुआ आम के पेड़ जल गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पोल दूर होने से तार ढीले हैं। अक्सर यहां तार टूट कर गिरते रहते हैं।
विज्ञापन

भानपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक विनोद शुक्ल ने बताया कि हल्का लेखपाल रिपोर्ट तैयार करेंगे। उपकेंद्र के जेई सूर्यनरायन यादव ने बताया कि ग्रामीण लिखित सूचना देंगे तो पोल ठीक कराया जाएगा।
दो स्थानों पर लगी आग, गेहूं की फसल व भूसा राख : हरैया क्षेत्र में के बड़हर कला में सुबह दस बजे के बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। तेज पछुआ हवा के चलते आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते करीब 50 बीघा गेहूं का डंठल जलकर राख हो गया। भगत चौधरी का करीब बीस क्विंटल भूसा जल गया।
सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से हुई क्षति की रिपोर्ट हल्का लेखपाल ने प्रशासन को भेज दी। एक अन्य घटना में बेलाड़े शुक्ल गांव में दोपहर को अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। प्रमिला देवी की करीब ढाई बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें