आग लगने की घटना के बाद जली इलेक्ट्रानिक की दुकान-संवाद
- फोटो : प्राथमिक विद्यालय पुरे खैरी का निरीक्षण करते डीएम।
रूधौली। नगर पंचायत रुधौली के गांधीनगर वार्ड स्थित मिश्रा मार्केट में एक इलेक्ट्राॅनिक की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के पीछे शॉर्ट सर्किट कारण माना जा रहा है।
जानकारी के बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे की है जब रोस्टिंग कटौती के बाद सुबह आठ बजे बजे विद्युत आपूर्ति चालू हुई तो दुकान से अचानक धुआं और लपटें उठने लगी। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी दुकान के मालिक श्यामदेव उर्फ गोपाल मिश्रा को दी। जब तक वे मौके पर पहुंचे आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और दुकान में रखे केबल, तार, पंखे, झूमर, इंडक्शन चूल्हे, ट्यूबलाइट, बल्ब, कंप्यूटर प्रिंटर समेत लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के एसआई अरविंद राणा, डायल 112 तथा प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेखपाल अर्पित ने बताया कि घटना से हुए अनुमानित नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है।