कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के पटखौली राजा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से मजदूर का घर जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पटखौली राजा गांव के रहने वाले रामदीन मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करते हैं। बुधवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से उनके घर में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आगजनी की घटना पर ग्रामीण जुट गए। कुछ देर बाद फायरब्रिगेड की टीम पहुंच गई। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में रामदीन का घर सहित पूरा सामान जल गया। एसडीएम हरैया सतेंद्र सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल को भेजकर आगलगी में हुई क्षति की रिपोर्ट मांगी गई है। संवाद