फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एटीएम में लगी आग, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर पंचायत नगर बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम में रविवार देर शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। एटीएम से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली निगम की की मदद से तत्काल आपूर्ति बंद कराई, जिससे आग फैलने से पहले ही स्थिति नियंत्रित हो गई और बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन


बताया गया कि रात में एटीएम बंद थी। इसी दौरान अंदर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठने लगा। आसपास से गुजर रहे लोगों ने धुआं देखा तो शोर मचाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने बिजली विभाग को सूचित कर एटीएम की बिजली कटवाई। इससे आग पर काबू पा लिया गया।

बैंक प्रबंधक विकास वर्मा ने बताया कि बैंक 10 नवंबर को खुलेगा। इसके बाद एटीएम खोलकर मशीन और अन्य उपकरणों को हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। शुरुआती जानकारी के अनुसार वायरिंग प्रभावित हुई है। वास्तविक क्षति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से एटीएम के तारों में धुआं उठने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराकर स्थिति नियंत्रित की। घटना में भारी नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें