बस्ती। गौर बाजार में कपड़े की दुकान पर खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
पैकोलिया थाना क्षेत्र के सरनागी गांव निवासी राकेश यादव ने बताया कि छह नवंबर को वह गौर बाजार की एक कपड़े की दुकान पर खरीदारी करने गए थे। कपड़ा पसंद नहीं आने पर दुकानदार ने गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने साथियों के साथ लात-घूंसों, डंडे, ईंट और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। आरोपियों ने जानमाल की धमकी भी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कपड़ा व्यवसायी अमित, ज्ञानू, आदर्श, चांद सोनी समेत 12 नामजद और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद