फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्बल की दुकान पर मारपीट, रकम लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्बल की दुकान पर मारपीट, रकम लूटने का आरोप
विज्ञापन

- दुकानदार की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- हर्रैया थाने के जगाउ पुरवा स्थित भगौती मार्बल पर हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हर्रैया थाने के जगाउपुरवा में स्थित मार्बल की दुकान में मारपीट कर गल्ले से नकदी व मोबाइल फोन छीनने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार देर शाम हुई घटना में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ लूट व मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हर्रैया के जगाउपुरवा स्थित भगौती मार्बल की दुकान के मालिक लल्लू उर्फ विकास यादव ने तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया है कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आरोपी अमित मिश्रा समेत चार लोग दुकान पर आए। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। इसके बाद गल्ले में रखा एक लाख साठ हजार रुपया व एक मोबाइल लेकर चले गए। जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरीमणि त्रिपाठी ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर इसी थाना क्षेत्र के रजौली निवासी अमित मिश्रा व तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टयया मामला मारपीट का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें