फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का रहने वाला फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी गिरफ्तार

विज्ञापन
सोनहा पुलिस और साइबर सेल ने फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य राहुल को ? - फोटो : BASTI
विज्ञापन
दिल्ली का रहने वाला फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनहा क्षेत्र के व्यक्ति से चार लाख 11 हजार की ठगी के मामले में थी तलाश
सीज खाता चालू कराने बस्ती पहुंचने पर पुलिस टीम ने दबोचा
बस्ती। सोनहा पुलिस ने बीमा कंपनियों का फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ऑनलाइन ठगी का नेटवर्क चलाने वाले दिल्ली के आरोपित को साइबर सेल व सर्विलांस सेल की मदद से गिरफ्तार कर लिया। बीमा का क्लेम दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले रैकेट के दूसरे सदस्य मनोज का नाम भी सामने आया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर इसके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
बैंक खाते से संबंधित जानकारी हाथ लगने के बाद पुलिस ने गाजियाबाद के इस खाते को सीज करा दिया था। पुलिस के अनुसार बस्ती से सीज हुए खाते को चालू कराने के लिए दिल्ली से आरोपित राहुल बस्ती पहुंचा था। वह संबंधित बैंक में जाकर इस खाते को सीज करने का कारण पता करने की तैयारी में था। सटीक सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सोनहा की टीम ने उसे शहर कोतवाली के बड़ेवन फ्लाईओवर के पास से दबोच लिया। एसपी ने बताया कि आरोपित राहुल कुमार निवासी 103, ढाका विलेज, जीटीबी नगर, नार्थ वेस्ट, दिल्ली का रहने वाला है। सोनहा थाने में 25 सितंबर 2021 को हरिहर प्रसाद ने सूचना दी थी कि उनके मोबाइल पर एसबीआई बीमा कस्टमर केयर अधिकारी के नाम पर एक व्यक्ति ने फोन किया। बोला कि आपके बीमा का क्लेम पास हुआ है। इसके लिए फिर से बीमा को सक्रिय करने के नाम पर चार लाख 11 हजार 499 रुपये एक खाते में ट्रांसफर करा लिया था। सोनहा पुलिस ने फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 506 के तहत केस दर्ज किया था। पर्दाफाश के लिए थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्रा की टीम को एसपी ने लगाया था। उसके कब्जे से 4730 रुपये व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस टीम ने किया गिरफ्तार
फर्जी कस्टमर केयर चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र के साथ सर्विलांस प्रभारी विजय सिंह, सोनहा के एसआई रामदेव, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र यादव, कांस्टेबल रितेश साहनी व साइबर सेल के कांस्टेबल मोहन यादव, अभिषेक त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें