इंटर की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाएं बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज में संपन्न हुईं। भूगोल में 14, भौतिक विज्ञान में 34, रसायन विज्ञान में 34 और जीव विज्ञान के 60 विद्यार्थियों ने प्रयोगात्मक परीक्षा दी।
रसायन विज्ञान में देवरिया से कौशलेंद्र कुमार, जीव विज्ञान में गोड़ा के वीरेंद्र मिश्र तथा भूगोल के लिए विष्णु शर्मा पाठक बतौर परीक्षक आए थे। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह ने बताया कि जिन परीक्षाथियों की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई थी उन्हें अंतिम मौका दिया गया। ऐसे परीक्षार्थियों का नाम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से आया था। उन सभी की परीक्षा संपन्न करा दी गई है।