फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मनवर-संगम एक्सप्रेस का इंजन फेल

Wed, 17 Sep 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बभनान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर इंजन फेल होने के बाद वापस खड़ी हुई प्रयागराज से चलक
विज्ञापन
बभनान। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर मंगलवार को बड़ी गड़बड़ी देखने को मिली। प्रयागराज से बस्ती की ओर जाने वाली मनवर-संगम एक्सप्रेस का पावर फेल हो गया। इसके चलते ट्रेन करीब 96 मिनट तक बभनान रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। मालगाड़ी का इंजन लगाकर 12.48 बजे रवाना की गई।
विज्ञापन

सुबह 11:12 बजे ट्रेन बभनान स्टेशन से रवाना हुई थी, लेकिन स्टेशन के पास ही पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग संख्या 222-ए के आगे बढ़ते ही इंजन का पावर फेल हो गया। तत्काल ट्रेन को बैक कराकर प्लेटफॉर्म संख्या दो पर खड़ा करा दिया गया। इस दौरान क्रॉसिंग बंद रहने से सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद समाधान निकाला गया। डाउन नौतनवा मालगाड़ी का इंजन मनवर-संगम एक्सप्रेस में लगाया गया।
इसके बाद ट्रेन को 12:48 बजे अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। इस संबंध में लखनऊ रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि ट्रेन का पावर फेल हो गया था। इसलिए उसे रोकना पड़ा। मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को आगे भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें