फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर आरईडी के इंजीनियर्स का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर आरईडी के इंजीनियर्स का धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभियंताओं ने सोमवार को विभागीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। मांगों से संबंधित ज्ञापन मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर आयोजित धरने की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष इं. भानु प्रताप मिश्र ने आरोप लगाया कि विभाग में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल ट्रेड के सहायक अभियंताओं को गलत एवं कूटरचित तरीके से सिविल संवर्ग में सम्मिलित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कि भविष्य में अधिशासी अभियंता का प्रभार दिया जा सके। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के संयुक्त धरने में प्रांतीय पदाधिकारी इं. राजेंद्र मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. डीएन पांडेय, इं. बेचन राम, इं. राजेश श्रीमालि, आरएल सिंह, वरुण गुप्ता, आशीष कुशवाहा, विनोद वर्मा, सुरेश जायसवाल, अंसार हुसैन, महेंद्र यादव व लालजी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें