फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तार टूटने से 13 घंटे बाधित रही बिजली की आपूर्ति

Mon, 02 Sep 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (बस्ती)। बिजली का जर्जर तार टूट कर गिर जाने से उपकेंद्र बभनान के गौर फीडर से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। रविवार की रात करीब नौ बजे टूटा तार सोमवार की सुबह 10 बजे जोड़ा गया, तब जाकर आपूर्ति शुरू हो पाई।
विज्ञापन

इस बीच उपकेंद्र से जुड़े नगर पंचायत बभनान कुछ इलाके सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में करीब 13 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। शनिवार की रात करीब नौ बजे विद्युत उपकेंद्र बभनान से जुड़े गौर फीडर का तार पैकोलिया व सरनागी गांव के समीप टूट गया। इस फीडर से जुड़े गांव अंधेरे में डूब गए। लोगों का कहना है कि जर्जर तार होने के चलते आए दिन तार टूट कर गिर जाता है और विद्युत आपूर्ति बंद हो जाती है। लोगों के सामने विद्युत का संकट खड़ा हो जाता है। उपकेंद्र बभनान के एसएसओ रामनयन ने बताया कि तार टूट जाने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित थी, जिसे ठीक कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें