फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

- तापमान बढ़ने के बाद हो रही ज्यादा कटौती
- पूछने पर बताया जाता है लोकल फाल्ट की दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। तापमान बढ़ने के साथ बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई है। अघोषित कटौती के कारण उपभोक्ताओं का बुरा हाल है। यह दिक्कत शहर से गांव तक हर जगह आ रही है। उपभोक्ता उपकेंद्रों पर शिकायत कर रहे हैं, जहां उन्हें लोकल फाल्ट की दिक्कत बताकर चुप करा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अप्रैल में बिजली की कमी के चलते उपभोक्ता परेशान रहे तो मई में अघोषित कटौती से मुश्किलें बढ़ रही हैं। 40 से 41 डिग्री तापमान में कटौती उन्हें खूब परेशान कर रही है। पुरानी बस्ती निवासी उपभोक्ता संतोष सोनकर बताते हैं कि रात-दिन मिलाकर कई बार बिजली कटौती की जा रही है। तपिश में अघोषित कटौती से तमाम कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बभनान निवासी व्यवसायी प्रिंस कसौधन बताते हैं कि दिनभर बिजली नहीं रहती है। जिससे फ्रिज में स्टोर किए जाने वाले सामान खराब हो रहे हैं। रात में भी कई बार कटौती की जा रही है। विक्रमजोत उपकेंद्र के उपभोक्ता आनंद प्रताप, दिनेश कुमार और पप्पू शुक्ल आदि ने बताया कि अघोषित कटौती का असर दैनिक कार्यों पर पड़ रहा है। शिकायत करने पर जिम्मेदार लोकल फाल्ट बताकर किनारा कर लेते हैं। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन अरविंद कुमार ने बताया कि उपकेंद्रों को भरपूर बिजली दी जा रही है। बिजली की कमी नहीं है। मुख्य अभियंता एमके अग्रवाल ने बताया कि तापमान बढ़ने से लोकल फाल्ट की समस्याएं बढ़ जाती हैं। फाल्ट को समय से ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें