फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में पहली बार शुरु होगा सहायक इलेक्ट्रिशियन ट्रेड का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में पहली बार शुरू होगा सहायक इलेक्ट्रिशियन ट्रेड का प्रशिक्षण
विज्ञापन

बस्ती। महराजगंज कस्बे में हाईवे के किनारे स्थापित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र जनपद में पहली बार सहायक इलेक्ट्रिशियन ट्रेड शुरू करने जा रहा है। प्रशिक्षुओं का पहला बैच चालू माह के आखिर तक शुरू हो जाएगा। पहले बैच में करीब 40 युवाओं ने प्रशिक्षण के लिए आवेदन किया है। सीमित सीटों की वजह से 30 युवाओं के ही आवेदन स्वीकार किए गए हैं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक में रुचि रखने वाले युवाओं को अब आईटीआई में दाखिले की राह नहीं देखनी होगी। अब वे कौशल विकास संस्थान में आवेदन कर सीधे प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। संस्थान प्रबंधन जय शंकर मिश्र बताते हैं कि जनपद में पहली बार सहायक इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में प्रशिक्षण देने की अनुमति मिली है। 63 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं से आवेदन मांगे गए थे। प्राप्त आवेदनों पर विचार उपरांत 30 सीटों पर युवाओं का चयन किया गया है। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को शत प्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी संस्थान ले रहा है। बताया कि प्रशिक्षण शुरू करने की अनुमति उच्चाधिकारियों से मांगी गई है। जल्द ही प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा जो पूरी तरह से निशुल्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें