सड़क पर गिरे बुजुर्ग की बाइक से कुचलकर मौत
गौर थानाक्षेत्र के टिनिच-वाल्टरगंज मार्ग पर हुई दुर्घटना
टिनिच (बस्ती)। गौर थानाक्षेत्र के टिनिच वाल्टरगंज मार्ग पर सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानाक्षेत्र के धनघटी गांव निवासी 70 वर्षीय राम अजोर टिनिच-वाल्टरगंज मार्ग स्थित धनघटी मोड़ के सामने मकान बनवाकर रहते थे। शाम को सड़क पार कर घर जा रहे थे। गौर की तरफ से आ रही बाइक राम अजोर से टकरा गई। बाइक सवार व राम अजोर सड़क पर गिर गए। इसी बीच गौर की तरह से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क पर तड़प रहे राम अजोर के ऊपर बाइक लेकर चढ़ गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण राम अजोर की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार मौके से भाग गए। गौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।