फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: केशवपुर फीडर की मेन केबिल जलने से लगभग 40 गांवों में आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। सोमवार सुबह आई तेज आंधी व बरसात के कारण बिजली उप केंद्र से जुड़े सभी फीडरों पर आपूर्ति में बाधा आई। केशवपुर फीडर की मेन सप्लाई की केबिल जलने से लगभग 40 गांवों में दिन भर आपूर्ति ठप रही। देर रात तक फीडरों पर आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 10 बजे क्षेत्र में अचानक मौसम बदल गया। पहले तेज आंधी व उसके बाद हुई मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गया। देर शाम तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई थी। तेज हवाओं के कारण उप केंद्र पर मौजूद कर्मियों ने सुबह पौने दस बजे ही सप्लाई बंद कर दी गई। लगभग दो घंटे बाद दोपहर करीब 12 बजे जब आपूर्ति शुरू हुई तो केशवपुर, बेलभरिया, हसीनाबाद, महराजगंज व अमारी फीडरों पर लाइन होल्ड नहीं हुई। बिजली कर्मियों को लाइन में आए फाल्ट को खोजने क्षेत्र में भेजा गया। बेलभरिया फीडर पर रमवापुर के पास तार पर डाल टूटकर गिरने आपूर्ति घंटों बाधित रही। महराजगंज फीडर के मरवटिया गांव में बांस की कोठ लाइन पर सटने से करीब दो दर्जन गावों में चार से पांच घंटे बिजली ठप हो गई। यही हाल अमारी व हसीनाबाद फीडर से जुड़े गांवों का रहा। केशवपुर फीडर की सप्लाई देर सायं तक बहाल नहीं हो पाई। इस फीडर की मेन सप्लाई वाली केबिल जलने से फीडर से जुड़े करीब चार दर्जन गावों में करीब नौ घंटे से आपूर्ति बाधित है। अवर अभियंता चंद्रिका प्रसाद वर्मा ने बताया कि सभी फीडरों पर आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ टी प्वाइंट को अलग कर आपूर्ति बहाल किया गया है। जल्द ही अन्य जगहों की आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें