संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के लुंबिनी-दुद्धी मार्ग के कुसौरा बाजार में शनिवार को एक नशेड़ी सुबह करीब 11 बजे सड़क पर ही गमछा बिछा कर सो गया। इससे काफी देर तक यातायात बाधित हो गया। आसपास के लोगों ने हटाने का प्रयास किया तो उनसे उलझ गया।
लोगों से कहने लगा कि उसकी जमीन बैनामा करा कर पैसा नहीं दे रहे हैं। कलाम निवासी कुसौरा थाना कलवारी ने बताया कि दोस्ती में जमीन बैनामा कराकर पैसा बकाया कर दिया। मांगने पर दे नहीं रहे हैं। पिछले कई दिन से पंचायत कर रहे हैं। उसी टेंशन में वह शराब पीकर सड़क पर लेट गया। थानाध्यक्ष कलवारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि सड़क पर किसी लेटने की जानकारी नहीं मिली और न ही जमीन बैनामा कर पैसा न देने के बारे में भी कोई सूचना दी गई है।