फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता

विज्ञापन
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता
विज्ञापन

बस्ती। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मूड़घाट चौराहे पर तमाम अनुसूचित जनजाति के लोगों के साथ द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। मोर्चा के लोगों ने मिठाइया बांटकर खुशी का इजहार किया।
आयोजित कार्यक्रम में सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि भारत के कोई भी ऐसी पार्टी नहीं है जो भाजपा के मुकाबले खड़ी हो सके। शीर्ष नेतृत्व की ओर से किए जा रहे सराहनीय कार्य को सभी वर्ग प्रसन्न है। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष जतिन गौड़ ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में एक तरफ जहां दुनिया में भारत का डंका बज रहा है वहीं, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष की दूरदर्शिता ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर तमाम अनुसूचित जनजाति के लोगों को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, ओंकार चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजेश गौड़, अनूप खरे, प्रमुख अभिषेक कुमार, राहुल पटेल, हरिद्वार गौड़, नीरज गौड़, शिवराज गौड़, रवि गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें