फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज किन्नरों ने गौर थाने में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाराज किन्नरों ने गौर थाने में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बस्ती। जिले के गौर थाने में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मारपीट के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने और चौकी इंचार्ज टिनिच के रवैए से नाराज किन्नरों ने बुधवार सुबह थाने में जमकर हंगामा किया।
किन्नरों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने 20 हजार रुपये घूस ले लिया फिर भी गिरफ्तारी नहीं की। थानेदार के समझाने पर किन्नर 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर लौट गए। उनका कहना है कि 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाने के सामने आत्मदाह कर लेंगे। इस संबंध में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन

गौर थाना क्षेत्र के अजगैवा जंगल के टोला बजहिया निवासी सुमन किन्नर ने एक व्यक्ति पर 13 जून को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि उसके घर जाने पर परिवार वालों के साथ आरोपी ने मारपीट की। इसे लेकर किन्नर सुमन के साथ संगीता, सानिया, बबीता, शानू, आरती आदि डेढ़ दर्जन किन्नरों का समूह गौर थाना पर पहुंच गया। थाने के गेट से लेकर परिसर के भीतर तालियां बजा कर पुलिस प्रशासन हाय हाय के नारे लगाए। किन्नरों को प्रदर्शन करते देख एक तरफ लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं उनके तेवर से पुलिस कर्मियों के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन

--
यह है मामला
गौर थाने के टिनिच चौकी क्षेत्र के आमा चौराहे पर किराए का मकान लेकर रह रही किन्नर सुमन यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि इसी थाना क्षेत्र के अजगैवा जंगल गांव के टोला बजहिया निवासी अमित से आपसी संबंधों को लेकर उसका विवाद चल रहा था। रविवार रात अमित के बुलाने वह उसके घर बजहिया पहुंची। आरोप है कि बातचीत में अमित नाराज हो गया। कहासुनी के दौरान उसने अपने परिवार के लोगों को बुला लिया। आरोप है कि सबने मिलकर लाठी-डंडे और ईंट से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मोबाइल, अंगूठी सहित अन्य सामान भी गिर गया। बेहोशी की हालत में सुमन को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया। अमित व उसके परिवार वालों पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें