फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विपरीत हालात में भी न त्यागें धर्म, धैर्य व संस्कार

Sun, 04 May 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। कथा सुनने से मानव जीवन में संस्कार का उदय होता है। जीवन में कितनी भी विपरीत परिस्थिति क्यों न आ जाए, मनुष्य को अपना धर्म, धैर्य व संस्कार नहीं छोड़ना चाहिए। ये बातें कुदरहा के मिश्रौलिया गांव में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में वृंदावन धाम से आए अजय कृष्ण शास्त्री ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे ही मनुष्य जीवन के रहस्य को समझ सकते हैं, जिसकी भगवान के चरणों में प्रगाढ़ भक्ति है। भागवत कथा से कल्याणकारी और कोई दूसरा साधन नहीं है इसलिए मनुष्य को व्यस्त जीवन से समय निकालकर कथा अवश्य सुननी चाहिए। कथा में रामकल्प पाठक, कुलदीप मिश्रा, राहुल मिश्रा, प्रशांत दूबे, धर्मेंद्र, धीरज, रामबृक्ष, रामबचन, संतलाल, शशि, किरन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें