फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीएम के आश्वासन पर धरना स्थगित

Tue, 29 Apr 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ब्राह्मण की तुलना आतंकवाद से करने वाले गौर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक विजय पटेल के निलंबन व गिरफ्तारी के लिए सोमवार से समर्थकों के साथ बेमियादी धरना स्थगित कर दिया गया। भाजपा नेता चंद्रमणि पांडेय ‘सुदामा’ जैसे ही कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे, जिलाधिकारी ने उन्हें वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन

विजय शंकर त्रिपाठी, वेदप्रकाश त्रिपाठी, संतोष पाठक व विमलेंद्र सिंह आदि के साथ करीब आधे घंटे वार्ता हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि आरोपी शिक्षक को जवाब देने के लिए बीएसए ने दो दिन का समय दिया था। यदि शनिवार तक जवाब दिया गया होगा तो सोमवार को डाक से मिल जाएगा अथवा दोबारा नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद निलंबन की कार्रवाई होगी। जगतबली सिंह, मनोज सिंह, सत्येंद्र शुक्ल, पंकज त्रिपाठी, प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें