गौर। कपिलवस्तु सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में सोमवार को गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में 84 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं।
महाविद्यालय के बीए द्वितीय सेमेस्टर,चतुर्थ सेमेस्टर और छठे सेमेस्टर के साथ ही एमए गृह विज्ञान के द्वितीय और चतुर सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न कराई गई।
प्रयोगात्मक परीक्षा प्रभारी डॉ. गजेंद्र ऊबारन गिरी ने बताया कि परीक्षार्थियों से मौखिक प्रश्न पूछे गए। सेमेस्टर परीक्षा में सुबह प्रथम पाली में बीए छठे सेमेस्टर की राजनीति विज्ञान की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में हिंदी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में कुल 55 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य व केंद्र अध्यक्ष प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह परीक्षा पर नजर रख रहे हैं।