फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के खिलाफ घनधटी के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन के खिलाफ धनघटी के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मिट्टी की ढुलाई कर रहे डंफर की चपेट में आकर लोग हो चुके हैं चोटिल
संवाद न्यूज एजेंसी
टिनिच। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अजगैवाजगंल के धनघटी गांव के लोगों ने अवैध खनन को लेकर सोमवार को संपर्क मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया। गांव के ही गंगाराम, रामशंकर, सजीत गौतम, बनवारी, जगराम, राम सजीवन, संतोष कुमार, विजय कुमार आदि ने अवैध खनन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए बताया कि करीब महीने भर से गांव में अवैध मिट्टी खनन हो रहा है।
विज्ञापन

इसकी ढुलाई का कार्य कर रहे डंफर लापरवाही पूर्वक चल रहे हैं। इसकी चपेट में आकर गांव के कई लोग घायल हो चुके हैं। सोमवार को डंफर ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दिया जिससे खंभा बीच से टूट गया और गांव में आग लगते-लगते बची। बताया कि करीब दर्जन भर उपभोक्ताओं के घरों में रखा बिजली सामान जल गया। ग्रामीणों ने खनन रोकने की मांग की है। एसडीएम भानपुर गिरीश कुमार झा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है कि स्थलीय सत्यापन पर कर मामले में सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें