फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन दिन से लापता मजदूर का कुआनो नदी में मिला शव, लकड़ी के पुल के बीच था फंसा

Thu, 26 Oct 2023 05:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

तीन दिन से लापता सोनहा थाना क्षेत्र के तेनुआ असनहरा के दाऊडीह निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति का कुआनो नदी के धोबहा घाट पर बने लकड़ी के पुल के नीचे फंसा शव पाया गया। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में तीन दिन से लापता सोनहा थाना क्षेत्र के तेनुआ असनहरा के दाऊडीह निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति का कुआनो नदी के धोबहा घाट पर बने लकड़ी के पुल के नीचे फंसा शव पाया गया। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दाउडीह निवासी संचित यादव मेहनत मजदूरी करने परिवार का पालन-पोषण करते थे। सोमवार को अपने भाई के साढू़ के अंतिम संस्कार में शामिल होने पत्नी सुशीला के साथ साइकिल से गौर थाने के बेलवरिया जंगल गांव में गए थे। उनकी पत्नी सुशीला का कहना है कि उन्हें गांव के ही एक लड़के के साथ मोटरसाइकिल से घर भेजकर खुद वह देर शाम साइकिल से ही लौट रहे थे। घर न लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई।

मंगलवार को थाने में पत्नी ने तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की। बुधवार को धोबहा घाट के पास उनकी साइकिल व चप्पल मिली। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह करीब 7:00 बजे उनका शव धोबहा घाट ग्राम तुरकौलिया उर्फ करमाहिया के पास मिला। जो काफी फूल गया था। पुलिस के फॉरेंसिक फील्ड यूनिट ने मौका मुआयना कर आवश्यक नमूना संग्रह किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक सोनहा शैलेष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया नदी में गिरकर डूबने से ही मौत होना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें