फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीएपी का हुआ वितरण, बीज के लिए मायूस लौटे किसान

Tue, 18 Nov 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। सरकार के तमाम कोशिशों के बाद भी किसानों को खाद बीज के लिए दो चार होना पड़ रहा है।सोमवार को भी खाद बीज के लिए दिन भर लाइन में खड़े रहे। बी-पैक्स समिति पर डीएपी का वितरण हुआ। वहीं राजकीय कृषि बीज भंडार पर गेहूं का बीज न मिलने से मायूस लौटना पड़ा। गेंहू का बीज न मिलने से किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन


कप्तानगंज कस्बे में राजकीय कृषि बीज भंडार और बी पैक्स समिति है। दोनों गोदामों पर सुबह से किसानों की भीड़ जमा हो गई। गेंहू न होने से किसानों को मायूस लौटना पड़ा। क्षेत्रीय किसान चंद्र भान यादव, बुलबुली मिश्रा, राम अवतार ने बताया कि कृषि गोदाम पर गेहूं न होने से प्राइवेट दुकानों से अधिक दामों पर लेना पड़ता है। इसी क्रम में बी पैक्स समिति पर 250 बोरी डीएपी आया था। गोदाम पर खाद के लिए किसानों की भीड़ जमा हो गई। जिसके चलते दोपहर बाद किसानों में डीएपी का वितरण शुरू हुआ।
सचिव विजयभान पांडेय ने बताया कि सोमवार को 150 बोरी से अधिक डीएपी किसानों में वितरण किया गया।वही राजकीय कृषि बीज भंडार के गोदाम प्रभारी शिवम कुमार चौधरी ने बताया कि गोदाम पर जितना बीज था उसका वितरण किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें