फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ सहायक से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर से दबकर साइकिल सवार किसान की मौत
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। दुबौलिया थाना क्षेत्र के दलपतपुर माझा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आकर 52 वर्षीय किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत किसान के बेटे की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अयोध्या जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के आलापुर गांव निवासी मृतक रामचंद्र के बेटे निसई ने दुबौलिया थाने पर तहरीर दी। जिसमें बताया है कि 11 अप्रैल देर शाम करीब सात बजे मेरे पिता रामचन्द्र (52) साइकिल से दुबौलिया थाना क्षेत्र के दलपतपुर माझा स्थित अपने खेत में जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें चपेट में ले लिया। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुबौलिया पुलिस ने चालक चालक नागू निवासी आलापुर थाना मया महराजगंज जनपद अयोध्या के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ सहायक से स्पष्टीकरण तलब
बस्ती। जिला विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव ने कुदरहा ब्लॉक से संबद्ध वरिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार शुक्ल से 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने बताया कि जिला ग्राम्य विकास संस्थान के अभिलेखों एवं जिला विकास कार्यालय के आंबेडकर विशेष रोजगार योजना के अभिलेखों का चार्ज न देने तथा ब्लॉक कुदरहा में योगदान न करने पर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। कहा कि स्पष्टीकरण न देने पर विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई, शासकीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने पर सेवा से बर्खास्तगी व अभिलेखों के गबन/गायब करने का दोषी मानते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें