ट्रेन से कटकर युवक की मौत
पैकोलिया/बभनान (बस्ती )। बभनान गौर रेल मार्ग पर थानाक्षेत्र के पटेल नगर भटहा रेलवे क्रॉसिंग के पास करीब 32 वर्षीय युवक की मंगलवार सुबह ट्रेन से कटकर मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को बभनान स्टेशन अधीक्षक निरंजन यादव ने फोन से सूचना दी कि थाना पैकोलिया क्षेत्र के बभनान स्टेशन के निकट पटेल नगर रेलवे क्रॉसिंग पर एक व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया तो मृतक के भाई श्यामू ने मौके पर आकर अपने भाई रामू पुत्र झिन्नू निवासी सेहरिया थाना गौर के रूप में पहचान की। परिवार वालों के अनुसार रामू मानसिक रूप से असंतुलित था और हमेशा इधर-उधर घूमता रहता था।