फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर बनकर 20 हजार रुपये ठगी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर बनकर 20 हजार रुपये ठगी का खुलासा
विज्ञापन

- साइबर सेल ने वापस कराई धोखाधड़ी की गई रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राजस्थान का ट्रांसपोर्टर बनकर ठगी की गई रकम को साइबर सेल ने वापस कराया है। ठगी करने वाले ने शहर के कटरा स्थित पेट्रोलपंप की मैनेजर से यह ठगी की थी। जिसमें उसने अपनी ट्रकों में डीजल भरने के लिए 20 हजार रुपये भेजने का झांसा दिया। जबकि उल्टे उसने इतनी ही रकम ठगी कर लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में नीरज कुमारी यादव निवासी कटरा पानी टंकी थाना कोतवाली जनपद बस्ती ने पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव को बीते शुक्रवार को प्रार्थनापत्र दिया। जिसमें बताया कि उनके पास चार दिन पहले फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को अशोक शर्मा बताते हुए कहा कि वह राजस्थान से बोल रहा है और वह ट्रांसपोर्टर है। उसके ट्रक फोरलेन से होकर गुजर रहे हैं। जिनमें डीजल भरना है। इसके एवज में उसने 20 हजार रुपये भेजने के लिए उसने फोन पे नंबर मांगा। नीरज कुमारी के मुताबिक उसने फोन पे का क्यूआर कोड दे दिया। जिस पर उसने कहा कि इसमें भुगतान नहीं हो पा रहा है। उसने मर्चेंट खाते में भुगतान करने का झांसा दिया। आवेदक के अनुसार मर्चेंट एकाउंट का रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया। फिर उसने कहा कि भुगतान नहीं हो पा रहा है आप कोई और फोन पे नंबर दो। नीरजा कुमारी ने अपने सहयोगी देवप्रकाश आर्य का फोन पे नंबर दे दिया। जिसके खाते से उसने ऐसे करके दो बार पैसा काट लिया। जब दोनों लोगों ने अपना बैलेंस चेक किया तब पता चला कि उसने भुगतान करने के बजाय धोखे से उनके ही खाते से 20 हजार रुपये उड़ा दिया। एसपी ने साइबर सेल को यह टास्क सौंपी। साइबर सेल की टीम ने ठगी गई धनराशि बैंक खाते में वापस कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें