फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट लाइनमैन को लगा करंट, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार(बस्ती)। नगर बाजार थाना के पीछे धुसुरिया गांव में खंभे पर चढ़कर लाइन बना रहा प्राइवेट लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। इससे वह पोल पर से नीचे गिर पड़ा। आस पास के लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। गंभीर हालत मे जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगर बाजार निवासी 18 वर्षीय संदीप कुमार प्राइवेट लाइनमैन के तौर पर लोगों के बिजली बनाने का काम करते हैं। रविवार की दोपहर में वह नगर थाना के पीछे धुसुरिया गाँव में 11 हजार के हाईटेंशन तार के फाल्ट को ठीक करने गये थे । इसी बीच अचानक बिजली के झटके से वह झुलस कर नीचे गिर पडे़। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें