फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम व सीआरएस ने निरीक्षण किया

Wed, 17 Feb 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला/बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ मंडल के डीआरएम आलोक कुमार सिंह और रेल संरक्षा आयुक्त वीके वाजपेयी ने संयुक्त रुप से बुधवार को बस्ती रेलवे स्टेशन पर आकर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए हो रहे विद्युतीकरण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने इस काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

दोनों अधिकारी स्पेशल निरीक्षण ट्रेन से अपराह्न साढ़े तीन बजे बस्ती पहुंचे। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार, स्टेशन मास्टर अंजनी श्रीवास्तव ने दोनों का स्वागत किया। इसके बाद अधिकारियों ने विद्युतीकरण कार्य के साथ ही पैनल रूम में जाकर ट्रेनों के संचालन की तकनीकी जानकारी ली।
प्लेटफार्म नंबर एक, तीन और अन्य प्लेटफार्म पर मौजूद सुविधाओं का उनकी टीम के साथ आए तकनीकी अधिकारियों ने बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने काम में तेजी लाकर वित्तीय वर्ष के अंत तक काम को पूरा कराने पर जोर दिया। कहा कि गोंडा-गोरखपुर रेलखंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन के मद्देनजर निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

निरीक्षण पूरा होने के बाद फिटनेस रिपोर्ट के आधार पर ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद निरीक्षण टीम गोरखपुर रवाना हो गई। इसके पहले दोनों अधिकारियों ने बभनान में भी रुक कर विद्युतीकरण कार्य का जायजा लिया था। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एसके सिंह, सीनियर डीएसटी दीपू श्याम, सीनियर डीईई सुमित गर्ग, सीनिर डीएमई ओई वीएस यादव, महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें