सोनहा क्षेत्र में गांजा लिए बदमाश गिरफ्तार
सोनहा। पुलिस ने दो किलो तीन सौ ग्राम गांजा के साथ एक बदमाश को पकड़ा है।
थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब छह बजे टीम के साथ क्षेत्र में थे। तभी मुखबिर ने सूचना मिली कि बैड़ा के पास गांजा लेकर एक व्यक्ति घूम रहा है। पुलिस पहुंची तो वह भागने लगा। दौड़ाकर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में झोले से 2.3 किलो गांजा मिला।
पूछताछ में उसने अपना नाम रूपम पाठक उर्फ रमाशंकर निवासी भानपुर थाना सोनहा बताया। उसके खिलाफ सोनहा थाने में पहले से एनडीपीएस, चोरी समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं।