फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़ में आए तस्कर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कलवारी। मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम और कलवारी पुलिस ने असलहा तस्कर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से असलहे और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस का आरोप है कि रोकने पर फायर भी किया। 
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र तथा स्वाट टीम प्रभारी सुधीर कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान धोबहट मोड़ से शस्त्र तस्कर को चार पहिया के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना थी कि एक व्यक्ति टाण्डा की तरफ से अपनी कार अल्टो कार से आ रहा है। जिस पर असलहे हैं। सूचना पर स्वाट टीम व कलवारी पुलिस टांडा पुल के तरफ जा रही थी कि धोबहट मोड़ पर पहुंचते ही कार दिखाई दी। जिसे रोकने का इशारा किया तो तुरन्त पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसकी गोली स्वाट टीम प्रभारी के बगल से निकल गई और वे बाल-बाल बचे। इसके बाद बदमाश को घेर कर पकड़ लिया गया। कार की तलाशी के दौरान दो देसी पिस्टल 32 बोर, एक तमंचा 303 बोर, एक कारतूस तथा खोखा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम संतोष उर्फ हरिकेवल सिंह निवासी डूमरभार थाना कसया, जिला कुशीनगर बताया। उसने यह भी बताया कि वह बिहार से देसी पिस्टल लाकर बस्ती और अम्बेडकरनगर जिले में बेचता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें