भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत पड्यालग चौक पर मंगलवार को होटल की छत से गिरकर हुई कुक की मौत के मामले में डीएसपी घुमारवीं ने बुधवार को मौके का मुआयना किया। घटनास्थल पर जांच की। होटल मालिक सहित परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। गौर रहे कि मंगलवार को पड्यालग चौक पर स्थित होटल की चौथी मंजिल की छत से कुक का पांव फिसल गया था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने बताया कि युवक मामले में छानबीन की जा रही है। हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।