फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वर्दी वाले’ अंतर्जनपदीय लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े

Mon, 14 Nov 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
पुलिस की वर्दी पहनकर लूट करने वाले अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
विज्ञापन
बस्ती पुलिस ने सोमवार को उस अंतर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश किया, जो पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट करता था। इसके गुर्गे उन्नाव, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर व फैजाबाद में लूट, हत्या जैसे जघन्य अपराध करते थे। सुल्तानपुर का रहने वाला गैंग का सरगना देवेंद्र फैजाबाद के वैष्णव पुरम कालोनी के एक हॉस्टल में रहता है। विक्रमजोत स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में 18 अक्टूबर को इसी गैंग ने रकम लूटी थी। इसके अलावा परशुरामपुर के प्रेम नगर व नंदनगर चौरी के बीयर की दुकान समेत छह लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात गैंग के सदस्यों ने पूछताछ में कबूली है।  
विज्ञापन


एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि फैजाबाद के पराग डेयरी के पास धन तेरस के दिन इसी गैंग नेे व्यवसायी के मुनीम की हत्या करके लूट को अंजाम दिया था। एसपी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर जब छावनी थानाक्षेत्र के रामरेखा पुल अमोढा के पास इन्हें रोके जाने का प्रयास किया गया तो पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इनके कब्जे से भारी मात्रा में लूट के सामान व दो लग्जरी गाड़ी बरामद की गई। साथ ही नाइन एमएम पिस्टल, तमंचे व कारतूस की बरामदगी भी की गई है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में सुल्तानपुर के जमुअवा पश्चिम थाना पियारेपुर निवासी सुनील वर्मा, अतुल सिंह निवासी कैथवल थाना उचाहार रायबरेली, प्रियांशू प्रताप सिंह उर्फ शिवम निवासी फातिमा मस्जिद के बगल शाहजंहापुर कोतवाली अयोध्या फैजाबाद और सरगना देवेंद्र उर्फ देव सिंह निवासी रामपुर थाना कोतवाली  देहात सुल्तानपुर, हाल मुकाम-पैतुलपुर थाना कोतवाली नगर फैजाबाद शामिल हैं। 

जिले में कई वारदात को अंजाम देने के चलते पुलिस के लिए सिरदर्द बने बदमाशों की गिरफ्तारी में स्वाट टीम प्रभारी सर्वेश राय, एसओ छावनी अनिल कुमार सिंह के अलावा कां. आनंद प्रकाश यादव, अमित पाठक, अजय दूबेे, दिलीप कुमार, अरविंद यादव, आदित्य पांडेय, मणींद्र प्रताप चंद, कमलेश यादव, जनार्दन व जितेंद्र सिंह शामिल हैं। एसपी ने सभी को पांच हजार पुरस्कार देने का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें