एक गाड़ी से हथियार और अफीम बरामद करने के मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों को 17 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने रविवार को गश्त के दौरान चांदपुर पुल पर एक गाड़ी से एक गंडासा, एक तलवार और दरात बरामद किया था। वही, 22 ग्राम अफीम भी बरामद हुई थी। पुलिस ने नवजोत सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी पंजाब, अनमोल जीत सिंह पुत्र सरदार हरपाल और कपिल दीप सिंह पुत्र सरदार जगदीप को गिरफ्तार किया था। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। उन्हें 17 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।