फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो युवकों की जान गई

Sat, 01 Oct 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
मृतक रवि चौधरी। फाइल फोटो।
विज्ञापन
फैजाबाद के शहादतगंज के पास फोर लेन पर शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में बस्ती के दो युवकों की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला रोड गांधी नगर निवासी दोनो की पहचान रवि चौधरी (21) व राजू सोनी (22) के रूप में की गई है। फैजाबाद में दोनो के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। दोनों युवक बाइक से बस्ती लौट रहे थे इसी बीच हादसे के शिकार हो गए। 
विज्ञापन

 
बस्ती शहर के गांधीनगर बाजार स्थित धर्मशाला रोड निवासी रवि चौधरी (21)  पुत्र रामभरत व राजू सोनी (22) पुत्र कन्हैया लाल दोस्त थे। दोनो ने शुक्रवार को विंध्याचल धाम जाने की योजना बनाई। अंबेडकर नगर के रास्ते विंध्याचल धाम जाने के लिए शुक्रवार की देर रात दोनो बाइक से निकले थे। उनकी बाइक अभी दर्शन नगर फैजाबाद के पास ही पहुंची थी तभी अचानक बाइक को किसी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रवि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राजू सोनी को जिला अस्पताल फैजाबाद में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान राजू सोनी ने भी दम तोड़ दिया। दोनो के शवों को पुलिस कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं जैसे ही घटना की खबर बस्ती पहुंची युवकों के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग तत्काल फैजाबाद को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें