फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ेे दो बदमाश

Sun, 18 Sep 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
रास्ते में चालक को ढकेलकर लग्जरी कार लूटने वाले अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। स्वाट टीम एवं घघौवा चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार तड़केे हाइवे पर बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर कार चढ़ाकर भागने का भी प्रयास किया मगर पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोक लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचेे बरामद किए गए। 
विज्ञापन


एसपी कृपाशंकर सिंह के अनुसार 13 सितंबर को लखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहे पर आरोपियों ने कार रोकी और उसमें बैठ गए। जरवल रोड आने पर ड्राइवर को गाड़ी से ढकेल दिया। आरोपी वाहन यूपी-32  जीक्यू-0356 पर यूपी32जी-क्यू-0880 लिखा नंबर प्लेट लगाकर चलाते रहे। नंबर प्लेट बदलकर वे कार बिहार बेचने ले जा रहे थे। इसी बीच पुलिस को भनक लग गई। पकड़े गए बदमाशों में रणधीर सिंह निवासी डेउढी बाजार (भवानीपुर) थाना रौनाही  जनपद फैजाबाद व शालू उर्फ रफीक निवासी अमानीगंज थाना कोतवाली जनपद फैजाबाद शामिल है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें