फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े चलीं गोलियां, दंपति समेत चार घायल

Sun, 18 Sep 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कमालगंज अस्पातल में उपचार कराते फायरिंग में घायल हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जहानगंज। पुरानी रंजिश के चलते थाना क्षेत्र के गांव झसी में दो पक्षों के बीच जमकर लाठीडंडे चले। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। इस घटना में दोनों पक्षों से दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। दिनदहाड़े गोलियों चलने से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर पहुंची पलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन


गांव झसी निवासी बबलू की पत्नी माया ने बताया कि गांव के रामजी और नारायन ने उनके जेठ अरविंद की बेटी रश्मि की शादी जिला बदायूं के कटरा निवासी अपने भांजे मोहित के साथ करवाई थी। आए दिन ये लोग रश्मि की छुटौती की धमकी देते हैं।

इससे पहले 25 अगस्त को भी रामजी ने अरविंद को अपने घर बुलाकर मारपीट कर दी थी। बाद में गांव वालों के बीच समझौता हो गया था। रविवार को रामजीत खेत से चारा लेकर घर वापस आ रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे रवींद्र , दीपू, बबलू और महाराम ने रामजीत के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर इनकी पत्नी कुमकुम और भाई नारायन बचाने पहुंचे तो दोनों पक्षों में लाठी, डंडे चलने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इस घटना में गोली लगने से कुमकुम और इनके पति रामजी घायल हो गए।

वहीं नारायन और दूसरे पक्ष के अरविंद लाठी, डंडों से घायल हो गए। ग्रामीणों ने फायरिंग की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके  पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने घायलों को सीएचसी कमालगंज में भर्ती करवाया। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि दोनोें पक्षों से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें