फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की जान गई

विज्ञापन
हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हर्रैया/सोनहा। 
विज्ञापन

तेज रफ्तार के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसे में दो की मौत हो गई। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। दोनों हादसे बृहस्पतिवार की देर शाम हुए।
 हर्रैया प्रतिनिधि के मुताबिक फोरलेन के बड़हर खुर्द गांव के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान रोहित (25) पुत्र विक्रमादित्य निवासी मिल्कीपुर फैजाबाद के रूप में हुई है। रोहित अपने पिता से मिलने बस्ती आया था। शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक से वापस मिल्कीपुर घर जा रहा था। हाईवे पर बड़हर खुर्द गांव के सामने पीछे से अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग दौड़े। 108 एंबुलेंस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पहुंची एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद रोहित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 दूसरा हादसा बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित मंडप गांव के मन्दिर के निकट हुई। बाइक सवार 45 वर्षीय बेचन राम निवासी शेखापुर सोनहा से भानपुर जा रहे थे। मंडप गांव के मंदिर के पास पहुंचे थे कि पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। बाइक समेत सड़क पर गिरे बेचन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद जुटे आस पास के लोगों ने पुलिस और सरकारी एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सोनहा थाने के एसआई दुर्गेश पाण्डेय व इन्द्र भूषण सिंह ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक अब्दुल कलाम पुत्र अब्दुल मजीद थाना त्रिलोक पुर जनपद सिद्धार्थनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बेचन राम सोनहा क्षेत्र में प्राइवेट लाइनमैन का काम करते थे। पुलिस ने शव को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेचनराम के चाचा बसंत राम ने सोनहा थाने में तहरीर दी है। ट्रक चालक पर लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। कहा कि इसी कारण भतीजे बेचन राम की मौत हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें